सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शिवपति इण्टर कॉलेज सभागार में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण लाइव प्रसारण विधायक विनय वर्मा के साथ शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों ने देखा। विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ व बढ़नी के एक दर्जन शिक्षक, शिक्षामित्रों, अनुदेशक व रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना सांकेतिक कार्ड का वितरण किया। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर सरकार बेहतर पहल की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई। सरकार द्वारा 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉ...