सीवान, मई 20 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत शिवदह पंचायत एवं बलऊं पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याओं के निष्पादन की व्यवस्था की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर लगाया गया, वहीं पशु चिकित्सालय की ओर से पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। पशुपालकों ने अपने पशुओं से संबंधित बीमारियों के इलाज एवं दवाइयों का लाभ उठाया। महाराजगंज पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि सहयोग शिविर में पशु चिकित्सा कैंप लगाया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपने पशुओं के उपचार एवं दवाइयों का लाभ लिया। यह भी पढ़ें- सहुली व झौवां में लगे सहयोग शिविर में योजनाओं की दी जानकारी इसके अलावा विभिन्न विभागों ...