बदायूं, नवम्बर 9 -- बदायूं। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में योग शिविर आयोजित हुआ। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर में योगाचार्य हरेन्द्र आर्य व आचार्य गिरधारी लाल ने पुलिसकर्मियों को योग के माध्यम से तनावमुक्त रहने के उपाय बताए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी वामा सारथी नीलम, आरटीसी के प्रशिक्षक, रिक्रूट आरक्षी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.