बिहारशरीफ, मई 12 -- स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बेहतर इलाज ही प्राथमिकता : रुहैल रंजन ग्रामीणों ने विधायक से की एकंगरसराय अस्पताल की लचर व्यवस्था की शिकायत फोटो : रुहैल रंजन। एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय लोगों ने एकंगरसराय अस्पताल में मरीजों के समुचित इलाज नहीं होने व लचर व्यवस्था की शिकायत बुधवार को स्थानीय विधायक रुहैल रंजन से की। विधायक ने लोगों को आश्वत किया कि स्वास्थ्य सेवा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को बेहतर इलाज कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई लोगों ने अस्पताल में अव्यवस्था, मरीजों के प्रति उदासीन रवैया व अन्य समस्याओं को लेकर शिकायत की है। यह भी पढ़ें- मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा लगातार मिल रहीं शिकायतों को गंभीरता से लिया गया...