लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में राज्य स्वास्थ्य समिति से जारी रैंकिंग में लखीसराय जिले के 36वें स्थान पर पहुंचने से संबंधित खबर के हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का लगातार मैराथन चिंतन मंथन जारी है। राज्य स्तर पर रैंकिंग में पिछड़ने के बाद पदाधिकारी लगातार समीक्षा और सुधार का प्रयास में लगे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भव्या प्रोजेक्ट के मैनेजर राजेश लखीसराय पहुंचे और जिले की स्वास्थ्य सेवा की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भव्या जिला कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार के साथ सदर अस्पताल और बड़हिया रेफरल अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधा का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मरीज को मिल रही...