धनबाद, मार्च 29 -- स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सातवीं बार टेंडर जारी किया है। यह टेंडर धनबाद सदर अस्पताल सहित जिले के सभी 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और 140 हेल्थ सब सेंटर (एसएससी) में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निकाला गया है। जानकारी के अनुसार इस पूरी व्यवस्था पर हर महीने करीब दो करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। विभाग का उद्देश्य अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता का उच्च स्तर बनाए रखना है ताकि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके।हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह का टेंडर निकाला गया है। कोरोना काल से अब तक लगातार टेंडर जारी किए जा रहे हैं, लेकिन किसी न किसी कारणवश हर बार इन्हें रद्द करना पड़ रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.