मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरनगर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं ने प्रदेश स्तर पर अगली पंक्ति में जगह बनाई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अगस्त की राज्य स्तरीय स्वास्थ्य रैंकिंग में जिले ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच यह तीसरी बार है जब जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान कायम रखा है। एडी हेल्थ डा. लोकेश चंद्र गुप्ता ने सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया की पीठ थपथपाई। स्वास्थ्य विभाग की अगस्त माह की डैशबोर्ड रैंकिंग में मुजफ्फरनगर ने 0.73 का बेहतरीन कंपोजिट स्कोर प्राप्त किया है। जिले ने एचआईवी स्क्रीनिंग और बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल कर मिसाल कायम की है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: हेल्थ रैंकिंग में बनारस प्रदेश में पहले स्थान पर इसके अतिरिक...