स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 लिपिकों का हुआ स्थानांतरण
धनबाद, जून 19 -- स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यालयों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित 31 लिपिकों का स्थानांतरण किया गया है। सिविल सर्जन कार्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य सरकार तथा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय के निर्देश पर की गई है। स्थानांतरण का निर्णय 16 जून को आयोजित स्थापना समिति की बैठक में लिए गए प्रस्ताव के आधार पर लागू किया गया। इसके तहत सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल, जिला आरसीएच कार्यालय, जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत लिपिकों को नई जगहों पर पदस्थापित किया गया है।जारी आदेश में सभी संबंधित कार्यालय अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.