अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने कार्यभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। जारी आदेश में विभिन्न अधिकारियों के प्रभार और तहसीलवार जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। इस फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा एसीएमओ डॉ. दिनेश खत्री को मिली नई जिम्मेदारियों की हो रही है। नवीन आदेश के अनुसार डॉ. दिनेश खत्री को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), एनयूएचएम, टीकाकरण, वेक्टर बॉर्न रोग नियंत्रण, क्वालिटी कार्यक्रम, अंधता निवारण, मेडिकल बोर्ड, पोस्टमार्टम और चिकित्सा प्रतिपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें एनएचएम विभाग विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके तहत करोड़ों रुपये की योजनाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संच...