रामपुर, मार्च 26 -- स्वास्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों को अपना शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को क्षेत्र के ग्राम क्योरार गांव निवासी पांच लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर लिखा कि क्षेत्र के ग्राम लखीमपुर विष्णू निवासी एक युवक ने बरेली में मेडिसिन विभाग की नौकरी का झांसा देकर उनसे 24,500 रुपये लिये थे।आरोप है कि जब वह लोग नौकरी करने के लिए बरेली गए तो वहां जो काम सरकारी नौकरी में बताया गया था वैसा वहां कुछ भी नही था।जिसपर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गजरौला में एक जगह नौकरी देने की बात कही। विश्वास पर वह बीती 14 जनवरी को गजरौला गए।लेकिन वहां भी कोई काम नहीं दिया गया।जिसपर उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ।आरोप है कि जब उन्हें नौकरी न मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.