गोरखपुर, अप्रैल 6 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की जालसाजी कर ली गई। पीड़िता ने गीडा पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के खीरीडार (डोमरडाड) निवासी रविंद्र की पत्नी वर्षा ने गीडा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति रोजी रोटी के लिए बाहर रहते हैं। बगल की गांव की एक महिला से उसका परिचय था। महिला ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का वादा की और एक युवक से मुलाकात कराई।आरोप है कि दोनों ने तीन बार में नौकरी के लिए डेढ़ लाख रुपये बैंक खाता और नकद के रूप में लिया। नौकरी नहीं मिलने पर डेढ़ लाख वापस मांगने लगी तो आरोपित गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपितों ने क्षेत्र के कटाई टीकर निवासी रा...