देवरिया, सितम्बर 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग में दो जांचों से मची खलबली मच गयी है। दवाओं, उपकरणों के खरीद की जेडी हेल्थ जांच कर रहे हैं। बरहज विधायक के शिकायतों की जांच को गुरुवार को जेडी के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम आई थी। डिप्टी सीएम के निर्देश पर जांच को टीम गठित की गई है। वहीं शुक्रवार को फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने सीएमओ ऑफिस पहुंच ब्योरा लिया। दिल्ली की टीम ने नोडल अफसर और कर्मियों को तलब किया है। मामलों की जांच का अभिलेख उपलब्ध कराने में सीएमओ ऑफिस के अधिकारी, बाबू जुट गये हैं। दोनों जांच में सीएमओ ऑफिस के कईयों की गर्दन फंस सकती है। बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने उप मुख्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा से सीएमओ द्वारा सेंट्रल मेडिकल सप्लाई डिपो को अनदेखी कर दवाओ...