धनबाद, अगस्त 13 -- धनबाद, संवाददाता। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्ति प्रक्रिया के लिए चयन समिति की बैठक हुई। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत द्वितीय चरण में एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, पारा मेडिकल स्टाफ सहित 99 पदों के लिए नियुक्ति होगी। इस संबंध में विभिन्न विषयों और प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद डीसी ने इसी महीने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक डॉ संजीव प्रसाद, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डॉ मंजू दास समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...