पटना, मार्च 11 -- स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मचारियों के आकस्मिक और दैनिक स्वास्थ्य जांच और न्यूनतम चिकित्सा सुविधा बहाल होंगी। इसके लिए मुख्यालय में दो प्रशिक्षित ग्रेड ए नर्सों की तैनाती की जाएगी। साथ ही एक एंबुलेंस सचिवालय के आसपास रहेगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध हो। इसको लेकर विभाग ने पटना के सिविल सर्जन को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...