रांची, मई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य विभाग में दवा की खरीद, बर्बादी और एंबुलेंस खरीद में घोटाले का आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जो कारपोरेशन बनाया गया है, वह केवल लूट को अंजाम देने और टेंडर-ठेका मैनेज करने के लिए बनाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में अनियमितताएँ नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जेएमएचआईडीपीसीएल (झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) में जिस शैलेन्द्र श्रीवास्तव को कंसलटेंट बनाया गया है, उसमें नियम-कायदों की पूरी धज्जियां उड़ाई गई हैं। झारखंड सरकार ने 2016 में नियम बनाया था कि किसी सेवानिवृत्त अधिकारी को 3 वर्षों तक का ही सेवा विस्तार दिया जा सकता...