स्वास्थ्य विभाग ने 27 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का किया इलाज
देवघर, अगस्त 5 -- देवघर,प्रतिनिधि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. मिश्रा एवं श्रावणी मेला प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.के. सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि मेला क्षेत्र में स्थापित सभी स्वास्थ्य शिविर, अस्थायी अस्पताल और चिकित्सा केंद्र 24 घंटे कार्यरत हैं तथा चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में लगी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त को विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों एवं चिकित्सा केंद्रों के ओपीडी में कुल 8,083 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : छठे दिन 1.51 लाख ने किया बाबा का जलाभिषे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.