लखनऊ, मई 17 -- सीतापुर रोड के पुरनिया स्थित एलकेएस कॉलोनी में बुखार,उल्टी, दस्त व पेट दर्द से दो दर्जन अधिक बीमार व प्रदर्शन की रविवार को खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आए।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सीएमओ के निर्देश पर रविवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कालोनी पहुंची। शिविर लगाकर डॉक्टरों ने करीब दो दर्जन बीमार बच्चों एवं बड़ों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी को दवाएं दी व संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी साझा की। उपचार के बाद क्षेत्र में बीमारों की सेहत में सुधार है। नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर नालियों की सफाई की व कूड़ा उठाया। जलकल विभाग ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम तेज कर दिया है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक क्षेत्र में टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

स्थानीय लोगों की समस्या एल...