नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पंत के निर्देशन में विभागीय टीमें संभावित होम डिलीवरी वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को जागरूक कर रही हैं।ब्लॉक स्तर पर आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता संभावित प्रसव वाली महिलाओं का चिह्नीकरण कर उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही वीएचएनडी व अन्य स्वास्थ्य दिवसों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं व सुरक्षित प्रसव सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अस्पताल में प्रसव कराएं। इसी क्रम में रामगढ़ ब्लॉक के बस गांव में स्वस्थ विभाग की टीम ने जनसंप...