स्वास्थ्य विभाग ने बीमार कांवरिया को परिजनों से मिलाया
बांका, अगस्त 9 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान स्वास्थ्य विभाग की अनोखी पहल देखने को मिली है। शनिवार को शिवलोक में गंभीर रूप से बीमार हुए छत्तीस गढ़ के कांवरिया 30 वर्षीय लोमस यादव को दो साथी कांवरिया ने विक्षिप्त अवस्था में बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छोड़कर चला गया। इसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह की निगरानी में अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ ने उस कांवरिया का इलाज किया और परिवार के एक सदस्य की तरह उसका सेवा किया। कांवरिया के पूरी तरह स्वस्थ हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ से परिवार को बुलाकर रविवार को उनसे मिलाया और सकुशल उन्हें सुपुर्द किया। इस मौके पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.