कुशीनगर, दिसम्बर 29 -- कुशीनगर। एक सप्ताह पूर्व पडरौना शहर सहित क्षेत्र के दो निजी अस्पतालों पर हुई सील की कार्रवाई के बाद अब इनके संचालकों पर मुकदमा भी दर्ज हो गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कराई गई है। इनमें एक अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन करते एक झोला छाप पकड़ा गया था। हालांकि, दोनों अस्पतालों के संचालक उस समय भाग गए थे। बीते 22 दिसंबर को पडरौना शहर के खिरिया टोला में स्थित हिंद हॉस्पिटल में मदरहवा गांव के निवासी अनिल कुशवाहा की 25 वर्षीय पत्नी पूजा कुशवाहा का ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। अनिल का आरोप था कि ऑपरेशन के करीब पांच घंटे बाद ही उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें बिना बताए निजी एंबुलेंस से गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में भे...