चम्पावत, अप्रैल 14 -- सतीश, चम्पावत। मातृ मृत्यु दर शून्य करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और परिजनों को मातृ स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। समय पर जांच, टीकाकरण, संतुलित आहार और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि मातृ मृत्यु दर को कम करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए जनपद के सभी ब्लॉकों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आईईसी जागरुकता अभियान चलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...