सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी। सदर अस्पताल के आसपास संचालित फर्जी नर्सिंग होम और जांच घरों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम जन शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सदर अस्पताल के पश्चिमी गेट के समीप संचालित सोनबरसा अल्ट्रासाउंड पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया। कार्रवाई जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर की गई। स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। छापेमारी के दौरान एक महिला मरीज को भी वहां से मुक्त कराकर दोबारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी जांच घरों में ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी अभियान में शामिल डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अक्षय कुमार ने बताया...