अमरोहा, फरवरी 14 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों की मिल रही शिकायतों पर शुक्रवार को सख्त कार्रवाई कर शहर के चार अस्पतालों की ओटी सील कीं। अचानक हुई कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। क्षेत्र में आयुष अस्पताल की आड़ में बिना मानकों और अनुमति के ऑपरेशन थियेटर संचालित किए जा रहे हैं। पूर्व में भी अनमोल नर्सिंग होम व माधव नर्सिंग होम में सील तोड़कर महिलाओं के ऑपरेशन किए जाने और बाद में उनकी मौत के मामले सामने आए थे। इन घटनाओं में स्वास्थ्य विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अवैध संचालन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका था। शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ.विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने कुआं खेड़ा स्थित एक हॉस्पिटल में छापा मारकर अवैध रूप से चल रही ओटी को सील कर दिया। इसके अलावा अमरोहा रोड, शेरपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.