हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के मंझूपुर एवं कांशीराम कॉलोनी क्षेत्र में आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पात्रों के कार्ड बनाए गए। बता दें कि जनपद में 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश शासन से दिए गए हैं। जिसके चलते पूरे जनपद में 14 (शहरीय एवं ग्रामीण) स्थानों पर शिविर लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस अभियान की समीक्षा स्वयं डीएम द्वारा प्रत्येक सोमवार को नियमित तौर पर सीएमओ द्वारा प्रतिदिन जूम बैठक के माध्यम की जा रही है। सीएमओ डॉ.गीतम सिंह ने बताया कि जनपद में 130948 के सापेक्ष 118074 परिवारों में न्यूनतम किसी एक सदस्य का कार्ड बनाया जा चुका है। 90 प्रतिशत से अधिक लक्षित परिवारों को आयुष्मान कार्ड निर्गत किया गया है। प्रदेश स्तर पर इस श्रेणी में जनपद 14वें स्थान पर एवं मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.