बागपत, मार्च 29 -- बागपत। जिले के आठ गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण पूरा हो गया है। जांच के बाद भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिए गए है। अब जल्द ही इन केंद्रों पर स्टॉफ की नियुक्ति कर संचालन शुरू कराया जाएगा। उपस्वास्थ्य केंद्रों का संचालन होने से लोगों को गांव में ही इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के गौरीपुर, लोहड्डा, बोपुरा, हजूराबाद गढ़ी, शेरपुर लुहारा, नांगल, मवीकलां और खिंदौड़ा में उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण पूरा हो गया है। एक भवन के निर्माण पर 30.40 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। भवन का निर्माण पूरा होने पर डीएम स्तर से पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। समिति ने निर्माण की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी थी। अब निर्माण संस्था की ओर से सभी भवन स्वास...