स्वास्थ्य विभाग को दो श्रेणियों में मिला देश का प्रतिष्ठित 'स्कॉच अवार्ड'
रांची, जून 20 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर राज्य का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवोन्मेषी कार्यों के लिए देश के प्रतिष्ठित 'स्कॉच अवार्ड' गोल्डन कैटेगरी के अंतर्गत दो अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है।
पुरस्कार ग्रहण करना यह सम्मान प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार प्रो. महेंद्र देव और भारत सरकार के कानून एवं न्याय विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. मनोज कुमार व स्कॉच अवार्ड के चेयरमैन समीर कोचर ने एनएचएम, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, आईईसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह को प्रदान किया। इस अवसर पर अकय मिंज, राज्य कार्यक्रम समन्वयक, अजय कुमार शर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.