फरीदाबाद, फरवरी 6 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद वरिष्ठ संवाददाता। बीके अस्पताल में उपचार के दौरान मृत महिला का शव ठेले पर ले जाने की मार्मिक घटना पर हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे मानव गरिमा, संवैधानिक मूल्यों और कल्याणकारी राज्य की अवधारणा पर सीधा आघात बताया है। स्वास्थ्य विभाग से इस पर रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों बीके अस्पताल में 35 वर्षीय अनुराधा की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी के कारण परिजन शव वाहन की व्यवस्था नहीं कर सके। अस्पताल या प्रशासन की ओर से कोई मदद न मिलने पर मजबूरी में परिवार ने शव को खुले मोटर चालित ठेले पर गांव सरूरपुर पहुंचाया। इस दौरान मृतका का पिता ठेला चला रहा था, पति और मां शोक में साथ चल रहे थे, जबकि सात वर्षीय बेटा हवा से उड़ती चादर को मजबूती से पकड़े हुए मां के शव को ढके था। आयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.