नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, राजेश शर्मा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले में काम कर रहे 600 से अधिक डॉक्टर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला। ऐसे में तीन मई को लखनऊ में होने वाली बैठक में यहां के कर्मचारी आगे की रणनीति तैयार करने के लिए भाग लेंगे। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत 100 से अधिक डॉक्टर और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, 130 एएनएम, फामासिस्ट, टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेशन सहित 600 से अधिक लोग कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों की मार्च और अप्रैल की सैलरी नहीं आई है। एनएचएम के तहत काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि पहले मार्च का वेतन नहीं मिला अब अप्रैल का भी नहीं मिलेगा, क्योंकि इस महीने के वेतन से संबंधित सभी ब्योरा दे दिया गया है, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी से भी वेतन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.