मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- सीएमओ कार्यालय परिसर में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर सीआरएम सर्वेक्षण में अव्वल रहने पर बरला पीएचसी प्रभारी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया मौजूद रहे। उनके साथ डीटीओ डॉ. लोकेश गुप्ता और सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा रहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने एक से बढ़कर एक होली के गीत और लोकगीत प्रस्तुत किए, जिस पर उपस्थित लोग झूमने को मजबूर हो गए। डॉ. सुनील तेवतिया ने सभी को होली की बधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.