स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मी हड़ताल पर गए, काम चौपट
बिजनौर, मई 22 -- स्योहारा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को चार माह से वेतन न मिलने पर उनमें आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेश संगठन के आभार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मी नो पे नो वर्क के तहत गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें चार माह का वेतन नहीं दिया जाता तब तक वह काम पर वापस नहीं आएंगे। यहां क्षेत्र में लगभग 80 कर्मचारी कार्यरत है। इनमें बीपीएम शालिनी बिश्नोई, हरिओम सिंह, डॉक्टर प्रणव, डॉक्टर हाशिम, डॉक्टर राकेश कुमार, डॉक्टर रहमत जहां, समस्त एएनएम, संविदा कर्मी को आदि शामिल है।इस संबंध में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉक्टर बृजेश स्नेही का कहना है कि संविदा कर्मियों की मांग और वेतन के लिए शासन को कई बार लिखा जा चुका है, परंतु बजट के अभाव में उनको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.