सीतामढ़ी, जुलाई 16 -- सुप्पी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुप्पी के सभाकक्ष में मंगलवार को चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने किया। बैठक में राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर पीएचसी की ओर से चलाए जा रहे बच्चों का आर आई टीकाकरण, बच्चों का जेई बुखार, डेंगू बुखार, मलेरिया उन्मूलन अभियान, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान,कोविड जांच, प्रसव कार्य, ओपीडी, नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं का सर्वेक्षण कार्य, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का समय से संचालन समेत सभी कार्यक्रमों की विन्दुवार समीक्षा की गयी। मौके पर डॉ मनोज कुमार, डॉ विमल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष कुमार, बीसीएम नीतू कुमारी, ए एन एम, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.