कोडरमा, मई 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आउटसोर्सिंग कंपनी के तहत सदर अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को चार माह से मानदेय भुगतान नहीं होने, ईपीएफ और ईएसआई कटौती में घपलेबाजी व झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय भुगतान नहीं होने पर आक्रोश है। इसको लेकर आउटसोर्सिंग कर्मी एक जून से हड़ताल पर जाएंगे। इसको लेकर सिविल सर्जन, उपायुक्त, एसडीओ सहित सभी पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इस संबंध में सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि हड़ताल की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सदर अस्पताल से लेकर प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था चरमरा सकती है। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों का आर-पार का ऐलान, 10 जून से मुख्यमंत्री आवास घेराव, आमरण अनशन व आत्मदाह आंदोलन का निर्णय हड़ताल के ...