हाथरस, फरवरी 20 -- जिला बांग्ला संयुक्त अस्पताल में व्यवस्थाओं की नब्ज टटोलने के लिए गुरुवार को अलीगढ़ मंडल के जेडी व एडी ने औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण करके दोनों अस्पतालों में व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। अलीगढ़ मंडल के जेडी देवेन्द्र वाष्र्णेय व एडी गुरुवार दोपहर को जिला अस्पताल पहुंच गए। अचानक दोनों अधिकारियों को देखकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। दोनों अधिकारियों ने बागला अस्पताल में जन औषधि केंद्र पर दवाईयों की उपलब्धता के बारे में संचालक को जानकारी ली। इसके साथ ही ओपीडी, एनआरसी और पैथोलाजी लैब का निरीक्षण दोनों अधिकारियों ने किया और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। पुरूष अस्पताल के बाद दोनों अधिकारी महिला अस्पताल पहुंचे। जहां नवजात बच्चों की एसएनसीयू यूनिट के अलावा ओपीडी,लेबर रूम और वार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.