चक्रधरपुर, मार्च 8 -- बंदगांव,संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में तीन दिन पूर्व कराइकेला थाना के बंगरासाई निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम ने अपनी पत्नी रीता तिरिया को भर्ती किया था। वहां शनिवार को रीता तिरिया ने एक बच्चे को जन्म दिया। मगर स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण बच्चा की मृत्यु हो गई। इसके बाद अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना पल्ला झाड़ने हुए रामकृष्ण हेंब्रम को नवजात शिशु का घर ले जाने का दबाव बार-बार डालने लगा। रामकृष्ण हेम्ब्रम मजबूर होकर अपने नवजात शिशु को एक कूट के डब्बे में भरकर अपने घर लाया। परिजनों की माने तो स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें ना तो एंबुलेंस उपलब्ध कराया और ना ही उसे ले जाने के लिए कोई बेहतर विकल्प बताया। रामकृष्ण हेम्ब्रम गांव के निवासी होने के कारण उन्हें उतनी जानकारी नहीं थी और वे बच्चा के शव को...