हाजीपुर, जून 24 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट के सभागार में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम व योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा के दौरान चिकित्सीय सुविधाओं एवं योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की गई।

बैठक का अध्यक्षता डीएम वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा में बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तरीय चिकित्सा पदाधिकारी, सभी स्वास्थ्य प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान डीपीएम डॉ. कुमार मनोज ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रखंडवार और बिन्दुवार प्रगति का पॉवर फ्वाइंट प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विशाल प्रकाश ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में बताया कि निर्धारित सेशन प्लान के ...