स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा पहुंचीं सिमडेगा
सिमडेगा, सितम्बर 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा सोमवार को सिमडेगा पहुंचीं। उनके सिमडेगा पहुंचने पर डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी एवं सीएस डॉ. सुंदर मोहन सामद ने परिसदन भवन में मुलाकात कर स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने विशेष सचिव से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यों की स्थिति की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया। विशेष सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विषयों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार दास से मिली उपायुक्त मौके पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.