आगरा, अप्रैल 9 -- जनपद में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में डीएम प्रणय सिंह ने एनएनएन, आशा और आशा संगिनी और सीएचओ को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक अपने कार्यस्थलों पर रहने के निर्देश दिए हैं। इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिन में कम से कम 25 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। बुधवार को डीएम प्रणय सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में ग्रामीण क्षेत्रों में सभी मजरा व टोलों को कवर किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बनाए गए कार्ड की गुणवत्ता सही हो और कार्ड में किसी तरह की त्रुटि नहीं रहनी चाहिए। अधिकारी लगतार आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा करें और इसकी प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन दी जाए। एनएएम व सीएचओ अ...