साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बोरियो, प्रतिनिधि। सीएचसी के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक शनिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुईI बैठक में मेटरनल हेल्थ,चाइल्ड हेल्थ, परिवार नियोजन, एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान, नियमित टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी। सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने उपस्थित सीएचओ, एएनएम को चेतावनी दी कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहे। प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित किया जाए। मातृ एवं शिशु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक उपाय किया जाय। इसके अलावे मलेरिया, कालाजार, फाईलेरिया, डायरिया पर रोक थाम के लिए प्रयास किया जाय। इस मौके पर डॉ.रोहित गोंड, डॉ. सुदामा, डॉ. पंकज गुप्ता, बीपीएम विष्णु भगत के अलावे सभी सीएचओ, एए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.