सराईकेला, मई 31 -- सरायकेला । एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संविदा पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। इस लिखित परीक्षा के लिए 305 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, इनमें से 219 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए उपस्थित हुए, जबकि 86 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के कारण किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैद्ध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...