शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने विहास डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटलियां वितरित कीं। उन्होंने बताया कि पहल का उद्देश्य मरीजों के पोषण स्तर में सुधार कर उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता देना है। इस दौरान डीटीओ डॉ. उमेन्द्र राठौर, डीएचईआईओ वीरेन्द्र शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता, आरती देवी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...