पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिले में सोमवार से खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया। पहले दिन कई स्कूलों में पांच से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया गया। शासन के आदेश के बाद जिले में बच्चों को कई बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए खसरा-रुबेला अभियान चलाने को हुए थे। सोमवार से सीएमओ की ओर से मिले निर्देशों के बाद स्वास्थ्स विभाग की टीम ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का टीकारण किया। अभियान के तहत जिले के 1210 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों और 768 मदरसों के कुल 1,62,055 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि खसरा उन्मूलन का लक्ष्य तय किया गया है। उसी क्रम में यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.