मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- बुढ़ाना। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक हॉस्पिटल पर छापेमारी की। जिस पर हॉस्पिटल संचालकों ने जमकर हंगामा किया। टीम ने नर्सरी में भर्ती बच्चों को दो दिन में अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी डाक्टर प्रणव तेवतिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर पुलवार एक हॉस्पिटल में अवैध रूप से बच्चों की नर्सरी चलाए जाने की शिकायत की गई थी। जिसकी जांच के लिए हॉस्पिटल में टीम बनाकर भेजी गई। हॉस्पिटल में बच्चों की नर्सरी चलती पाई गई। जिसमें 15 बच्चे भर्ती पाए गए। मौके पर बच्चों के माता-पिता नहीं मिले। जिसके चलते सीएमओ से वार्ता की गई, सीएमओ ने हॉस्पिटल सीज करने के निर्देश दिए, लेकिन हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों के अभिभावक मौके पर नहीं मिलने के चलते हॉस्पिटल संचालकों को दो दिन में ...