नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चे की मौत के बाद शुक्रवार को सेक्टर पी-4 स्थित हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस मामले की जांच कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजेगी। इसके बाद प्रशासन से रिपोर्ट मिलने पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दनकौर के रीलखा गांव के रहने वाले प्रशांत गुरुवार को अपने छह वर्षीय भतीजे गर्व उर्फ चीकू को एमआरआई के लिए सेक्टर पी-4 स्थित केबी हेल्थ केयर सेंटर लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि एमआरआई से पहले डॉक्टर ने बच्चे को बेहोश करने के लिए दवा की अधिक खुराक दी थी। इसके चलते बच्चे की मौत हो गई। परिजन और किसान यूनियन ने बच्चे की मौत के विरोध में सेंटर पर गुरुवार को जमकर हंगामा किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले का संज्ञान लिया और जांच की। शुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.