स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिंडन के किनारे बसे कॉलोनियों का दौरा किया
नोएडा, जुलाई 20 -- नोएडा। मलेरिया विभाग की टीम ने सोमवार को हिंडन के किनारे बसी चोटपुर कॉलोनी का दौरा किया। नदी में पानी बढ़ने के बाद से डूब क्षेत्र में बसे लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर के बाद इन इलाकों का दौरा किया। अधिक दिनों तक जलभराव की स्थिति बने रहने के बाद प्रभावित इलाकों में दवाओं का छिड़काव, दवा वितरण, स्वास्थ्य जांच आदि के लिए डॉक्टर जा सकते हैं। वर्तमान में भी वहां दवाओं का छिड़काव कराया जा सकता है। अगर किसी भी व्यक्ति को बुखार आदि हो तो जांच कराई जा सकती है। यह भी पढ़ें- Noida News: हिंडन का जलस्तर बढ़ने से लोग चिंतित स्वास्थ्य विभाग की टीम इन इलाकों का निरीक्षण करने के बाद भविष्य की सुविधाओं के बारे में रणनीति बनाएगी ताकि जरूरतमंदों को इलाज सहित अन्य चिकित्सकीय सेवाएं मिल सकें।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.