देवरिया, अप्रैल 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के न्यू कालोनी स्थित एक क्लीनिक पर शनिवार को डिप्टी सीएमओ की टीम ने छापेमारी किया। क्लीनिक को नाम बदल कर अबैध रूप से चलाया जा रहा था। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। उसके संचालक के खिलाफ एफआईआर को सदर कोतवाली में तहरीर दी गयी। आरोप है कि क्लीनिक में तीन माह की गर्भवती का जच्चा-बच्चा के मौत का भय दिखाकर गर्भपात किया, इस दौरान महिला की आंत फट गयी। डेढ़ महीने से बीएचयू में जीवन-मौत से जूझ रही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिलवार निवासी आयुष कुमार मिश्र पुत्र विश्वनाथ मिश्र ने 2 अप्रैल को डीएम दिव्या मित्तल से शिकायत किया है उनकी पत्नी रिंकी देवी तीन माह की गर्भवती थी। उसे न्यू कालोनी के अविका क्लीनिक में दिखाने 12 फरवरी को ले गया। वहां मौजूद डाक्टर व कर्मचारियों ने जच्चा-बच्चा की मौत का भय दिख...