स्वास्थ्य विभाग की टीम का निरीक्षण, क्लीनिक सील
मुजफ्फर नगर, मई 15 -- मुजफ्फरनगर। बघरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की। एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने बघरा में औचक निरीक्षण किया, जहां नियमों की अनदेखी और बिना पंजीकरण के चल रहे दो बेनाम क्लीनिकों और एक लैब सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। कार्यवाही के दौरान टीम को एक एक्स-रे और एक फिजियोथेरेपी सेंटर पर अनियमितताएं मिलीं। इन केंद्रों के संचालक मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डॉ. विपिन कुमार के साथ स्टेनो पोकेश कुमार ने कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण की। एसीएमओ डा. विपिन कुमार ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले केंद्रों पर अंकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.