मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- डीएम उमेश मिश्रा और सीएमओ डा. सुनील तेवतिया के कड़े रुख के बाद जनपद में अवैध चिकित्सा केंद्रों के विरुद्ध सर्जिकल स्ट्राइक शुरू हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर से लेकर देहात तक ताबड़तोड़ छापेमारी की। शाहपुर व बघरा/चरथावल में अपंजीकृत क्लीनिकों पर तालाबंदी। जिससे झोलाछाप और मानक विहीन अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में चली जांच में सदर बाजार स्थित श्री पैथोलॉजी लैब और मीनाक्षी चौक स्थित पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर की एक्स-रे यूनिट को मौके पर वैध दस्तावेज न मिलने के कारण तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके अलावा, शामली रोड स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल, प्रेमपुरी के भार्गव क्लीनिक और अंसारी पैथोलॉजी लैब में खामियां मिलने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्प...