स्वास्थ्य विभाग और बाल चिकित्सालय को 27 डॉक्टर मिलेंगे
नोएडा, जून 11 -- नोएडा, राजेश शर्मा। स्वास्थ्य विभाग और बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान को 27 डॉक्टर मिलेंगे। इनमें से 19 डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग और आठ डॉक्टर बाल चिकित्सालय में काम करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों के तहत तैनाती दी जाएगी। डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए दोनों चिकित्सकीय संस्थानों में साक्षात्कार कर लिए गए हैं। अगले हफ्ते से इन डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद डॉक्टरों को पदभार दिया जाएगा। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में आठ डॉक्टरों की नियुक्ति अलग-अलग चिकित्सकीय विभागों में कराई जाएगी। सभी विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई नियुक्ति में डॉक्टरों को स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी, स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य कार्यों में तैनाती की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.