पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते हुए मंगलवार को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में सहिया एवं कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सहियाओ ने परंपरागत तरीके से आदिवासी गीत, बुके और हाथ धुलाकर अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीडीसी जावेद हुसैन, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीपीएम देवेन्द्र भूषण श्रीवास्तव, डीडीएम राजीव कुमार एवं सहियाओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में सहिया अनीता देवी व गीता देवी, सीएचओ पूजा कुमारी एवं नाजिल बीबी, स्वास्थ्यकर्मी प्रकाश कुमार यादव एवं शंकर सोनी को सम्मानित किया गया। डीडीसी ने कहा कि वे पिछले 20-30 वर्षों से सहिया की मेहनत को देख रहे है। सहिया अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पोलियो को भारत से दूर भगाय...