स्वास्थ्य विभाग एआई फैमिली डॉक्टर और असिस्टेंट करेगा विकसित
रांची, सितम्बर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, समयबद्ध और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विस्तृत इस्तेमाल की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग अब एआई आधारित फैमिली डॉक्टर व एआई असिस्टेंट विकसित करने जा रहा है। प्रस्तावित एआई फैमिली डॉक्टर आम लोगों के लिए एक डिजिटल स्वास्थ्य सहायक के रूप में कार्य करेगा। जबकि एआई असिस्टेंट स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए डिजिटल सहायक के रूप में काम करेगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को एआई असिस्टेंट और एआई फैमिली डॉक्टर विकसित करने पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। सिंह ने दोनों प्लेटफॉर्म के विकास के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.